बदायूँः 17 जून। उप कृषि निदेषक, रामवीर कटारा ने अवगत कराया है कि कृषि निदेषालय, उत्तर प्रदेष (पी0एम0-कुसुम/सोलर) कृषि भवन लखनऊ के कार्यालय पत्रांक-सोलर/161/पी.एम.-कुसुम/कार्य0यो0/2022-23 लखनऊ दिनांक-जून 17, 2022 द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी.एम.कुसुम) योजनान्तर्गत अनुदान पर सोलर पम्प हेतु पहले आओ-पहले सोलर पम्प पाओं के आधार पर दिनांक-24.06.2022 को प्रातः 11ः00 बजे से जनपद बदायूँ के लक्ष्य पूरा होने तक पत्र में अंकित तालिकानुसार अनुदान पर सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर ‘‘अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करें ’’ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी।

सोलर पम्प का प्रकार एवं क्षमता सोलर पम्प का निर्धारित मूल्य राज्य सरकार द्वारा अनुदान केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान कुल अनुदान कृषक अंष

2 एच.पी.डी.सी. सर्फेस 144526 43358 43358 86716 57810

2 एच.पी.ए.सी. सर्फेस 144526 43358 43358 86716 57810

2 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबुल 147131 44139 44139 88278 58853

2 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबुल 147927 44378 44378 88756 59171

3 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबुल 194516 58355 58355 116710 77806

3 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबुल 193460 58038 58038 116076 77384

5 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबुल 273137 81941 81941 163882 109255

7.5 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबुल 372126 111638 111638 223276 148850

10 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबुल 464304 139291 139291 278582 185722

पत्रता एवं शर्ते :-

1- योजना का लाभ उठान हेतु कृषकों को विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

2- कृषकों की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 200 प्रतिषत तक पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धान्त पर की जायेगी।

3- अनुदान पर सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर ‘‘अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करें’’ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी।

4- ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरान्त कृषक को चालान के माध्यम से कृषक अंष की धनराषि एक सप्ताह के अन्दर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी, अन्यथा कृषक का चयन स्वतः निरस्त हो जायेगी।

5- 2 एच.पी. हेतु 4 इंच, 3 एवं 5 एच.पी. हेतु 6 इंच तथा 7.5 एवं 10 एच.पी. हेतु 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। बोरिंग कृषक को स्वयं करानी होनी।

6- 22 फिट तक की गहराई के लिए 2 एच.पी. सर्फेस, 50 फिट तक की गहराई के लिए 2 एच.पी. सबमर्सिबल, 150 फिट तक की गहराई के लिए 3 एच.पी. 200 फिट तक की गहराई के लिए 5 एच.पी. 300 फिट की गहराई के लिए 7.5 एच.पी. तथा 10 एच.पी. के सोलर पम्प उपयुक्त होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *