कासगंज: अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जनपद न्यायाधीश कासगंज अनिल कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि स्थायी लोक अदालत कासगंज हेतु लेखन सामग्री क्रय किये जाने के सम्बंध में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये जीएसटी पंजीकृत फर्मों से कुटेशन आमंत्रित किये गये हैं।

इच्छुक पंजीकृत फर्म/विक्रेता, न्यायिक अधिष्ठान कासगंज के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में स्थायी लोक अदालत कासगंज के लिये लेखन सामग्री क्रय किये जाने हेतु अपनी फर्म का कुटेशन पंजीकृत डाक से या स्वयं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय कासगंज को 29 अगस्त, 2022 तक बंद लिफाफे में अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त करा दें। कुटेशन इसी दिन अपरान्ह 4ः45 बजे खोले जायेंगे।

————

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *