बदायूँ : भाजपा कार्यालय पर पूर्व महामहिम राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी की पुण्यतिथि पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा स्व० कल्याण सिंह बाबूजी आज हम सबके बीच भौतिक रूप से नहीं है लेकिन उनके विचार उनकी कार्यपद्धती हम सबके मन में हैं उनकी ही प्रेरणा से आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमको स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी जैसा नेतृत्व मिला।

जिला महामंत्री पं० शारदाकांत शर्मा ने कहा स्व० कल्याण सिंह बाबूजी ने सदैव गरीब, मजदूर, पिछड़े, शोषित, वंचित और दलितों के सम्मान उनकी रक्षा के लिए काम किए। बाबूजी की स्मृतियां सदैव कार्यकर्ताओं के बीच में बनी रहेंगी। राम मंदिर के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देना कोई सामान्य बात नहीं है।

इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ. अरुण प्रकाश सोबरन सिंह राजपूत युवा नेता विश्वजीत गुप्ता आशीष शाक्य शिवम सिंह मुनेन्द्र राठौर अंकित मौर्य सीमा राठौर मोनिका गंगवार रानी सिंह पुंडीर रीता वर्मा रजनी मिश्रा अनुरोध गुप्ता संदीप चौहान अमित सिंह धीरेंद्र सिंह चरन सिंह लोधी शरद भारद्वाज अमन गुप्ता गुलशन प्रताप सिंह अभिषेक वर्मा समेत तमाम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *