बदायूं समाचार

कल श्रम मंत्री को देंगे ज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले विद्युत संविदा कर्मचारियों के पूर्व नोटिस के तहत आठवें दिन भी हड़ताल जारी रही आपको बताते चलें कि संविदा कर्मचारियों का लगभग तीन करोड़ ईपीएफ का गबन कार्यदाई संस्था के द्वारा किया गया है और संविदा कर्मचारियों का कहना है कि और भी कई प्रकार से गबन किया गया है जिससे संविदा कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और 8 फरवरी से लगातार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं

कर्मचारियों का कहना है कि 9 फरवरी को सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश सिंह के आश्वासन पर 2 दिन का समय दिया गया था जिसमें कार्यदाई संस्था पर विधिक कार्यवाही कराने को कहा गया था आश्वासन का समय बीत जाने के बाद भी आज तक कार्यदाई संस्था के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है जिससे आक्रोशित जिले के सभी विद्युत संविदा कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए और कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्श कर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की यहां कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार ने कहां की कल जनपद की दातागंज तहसील में श्रम मंत्री अनिल राजभर का कार्यक्रम है संघ का एक शिष्टमंडल मंत्री जी को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराएगा और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग करेगा वही प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने सिटी मजिस्ट्रेट नगर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर से मुलाकात कर कार्यदाई संस्था के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन,जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में,अभय सिंह,राजकुमार,मुकेश कुमार,अमित कुमार सक्सेना, अनुज,कुमार,रंजीत कुमार,नन्हे लालमन,अमन पटेल,संजीव कुमार,अनिल पाल,मुसब्बर अली सिद्दीकी,विपिन कुमार,सौरभ राठौर, विवेक राठौर ,श्री कृष्ण, मुकुल मौर्य रामप्रकाश भारती, संजय, वीरेश, मनजीत मौर्या आदि सहित सैकड़ों की संख्या संविदा कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *