जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

बदायूँ : विकास क्षेत्र जगत में शुक्रवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बाल वाटिका कक्षा 1, 2 व 3 में निपुण लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया जा सकता है।

इसके बारे में विस्तार से चर्चा की और साथ ही बाल विकास से समन्वय के बारे में भी बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी जगत शेषमणि यादव ने विशेष शिक्षा और आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका के माध्यम से जो कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं उनके बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे किस प्रकार विकास करते हैं।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शाक्य ने प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि कायाकल्प के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। सभी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहालों का विकास हो सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने निपुण भारत अभियान के माध्यम से जनपद के विद्यालयों में हो रहे बदलाव के बारे में बताया।

इस अवसर पर संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा के बच्चों ने वेलकम सोंग प्रस्तुत किया जिसको सभी अतिथियों एवं आगंतुकों द्वारा बहुत सराहा गया। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी ने निपुण भारत अभियान के बारे में बताया।

एआरपी जगदीश चंद्र सागर ने बताया की बाल वाटिका बच्चे का प्रथम चरण है और इसके द्वारा ही बच्चे का संपूर्ण विकास होता है। इस अवसर पर एआरपी मुकेश कुमार, सोनी गुप्ता, राजीव कुमार, कुसुमलता ने भी निपुण भारत अभियान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर डॉ पंकज शर्मा, हरनंदन सिंह, फरहा नाज़, रजनेश सक्सेना, मधु यादव, सुभाष चंद्र, युधिष्ठिर सुमन, आयुष भारद्वाज, संदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *