जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : हरवीर के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने बयान में गुनाह कबूला है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है।

उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम धमेई निवासी हरवीर की लाश गुरुवार को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में कादरचौक रोड पर ईंट भट्ठे के परिसर में मिली थी। वहा से चंद कदम दूरी पर ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली थी और पास में शराब की खाली बोतलें पड़ीं थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने तफ्तीश की तो सर्विलांस टीम की मदद से कुछ अहम सुराग हाथ लगे। इसी आधार पर पुलिस ने धमेई गांव निवासी रुपेश पुत्र नरवीर व ग्राम धीरावारी थाना दातागंज निवासी प्रदीप पुत्र प्रताप यादव को मुखबिर की सूचना पर राजकीय मेडीकल कालेज के पास शेर ए पंजाब ढाबा के पास से तकरीबन दोपहर सवा तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रूपेश ने कबूला कि उसने हरवीर की गमछे से गला दबाकर हत्या की है। रूपेश ने बताया कि हरवीर के साथ वह शराब पी रहा था। नशा ज्यादा होने के कारण हरवीर अचानक गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो उसके पेट के नीचे हिस्से में लात मार दी। इसी बौखलाहट में उसने हरवीर की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला आत्महत्या का लगे, इसलिए वह उसने दारू की खाली बोतलें शव के पास रख दीं। एसएचओ विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
