संवाद सूत्र, मिरहची: आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर में स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल यादव के नेतृत्व में डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों की धुन पर नगर के चारों मार्गों से होकर तिरंगा यात्रा निकाली।

बुधवार की दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची के कर्मचारियों ने नगर के मार्गों से होकर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति की अलख जगाने का कार्य किया। तिरंगा यात्रा में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारी तिरंगा यात्रा में बज रहे देशभक्ति के गीतों को गुनगुना रहे थे। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर के चारों मार्गों से होती हुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची पर पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में डा. के. के. गुप्ता, डा. सर्वोदय कुमार, डा. प्रेरणा यादव, देव कुमारी, राधा यादव, रीना, आशा लोधी, गीता, विजय यादव, सीएचओ आरती, सुरभि, बीना माथुर, प्रदीप राजपूत, विशाल, आर.सी. पचौरी, सर्वेश यादव, विनोद कुमार, जंगबहादुर, मदनलाल, सुधीर कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।
————-
फोटो कैप्सन–मिरहची नगर में तिरंगा यात्रा निकालते स्वास्थ्यकर्मी।
