हाथरस । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन् किया गया। नेताओं ने धरना प्रदर्शन् करके पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा। इस दौरान जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

नेताओं ने लगाए आरोप

पार्टी जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह के निर्देशानुसार स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार की दोपहर में सिकंदराराऊ तहसील मुख्यालय पर जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली, महंगाई, कानून व्यवस्था विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। धरने के दौरान सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग किया गया है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गुंडागर्दी करके इस चुनाव को प्रभावित किया गया। पूरे प्रदेश में लोकतंत्र का मखौल उड़ाया गया है। बढ़ती महंगाई लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है । इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने समस्त सपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल हाेने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके अलावा हाथरस, सासनी और सादाबाद में भी सपा ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *