बदायूं : संघ कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच बदायूं ने हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज जी की माता जीजाबाई के जन्मदिवस पर और भारत का पूरे विश्व में हिंदुत्व, वेदांत , योग और आध्यात्मिकता का परिचय कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

प्रांतीय अध्यक्ष जोगपाल सिंह ने बताया कि कैसे शिवाजी की माता जीजाबाई ने बचपन से ही शिवाजी को अपने स्वराष्ट्र कोही अपना सबकुछ मानकर उसकी रक्षा करनी चाहिए ऐसे संस्कार दिए जो बाद में दुश्मनों को हराकर छत्रपति शिवाजी महाराज कहलाए। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया और बताया कि कैसे विश्व को भारत की पहचान दी गई। गोष्टी में जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा जिला महामंत्री अरविंद परमार एडवोकेट, अभिषेक सक्सेना, मोहनलाल बजरंगी,नगर अध्यक्ष अमित सक्सेना, गौरव अरोरा, अभिषेक साहू , वासुदेव शास्त्री, अवदधेश महेश्वरी लड्ढा,शैलेंद्र अवस्थी, सभी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे
