बदायूँ : हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर के लालपुल चौराहे पर भव्य आयोजन किया गया । हनुमान चालीसा पाठ, खिचड़ी भोज समेत गरीबों को वस्त्र वितरण किए गये। युवा जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना ने अयोजन के दौरान समय समय पर मकर संक्रांति पर्व क्यों और कैसे मनाते हैं बताया।

शनिवार प्रात: नगर अध्यक्ष लवलेश साहू के संयोजन में मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत विशाल पंडाल मे श्री हनुमान चालीसा पाठ, खिचड़ी भोज, वस्त्र वितरण एवं नए डीजे दि हिन्दू डीजे की शुरुआत कर हुई। नगर उपाध्यक्ष शिवओम मथुरिया ने जय श्री राम के उदघोष एवं तिलक वंदन कर श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रारम्भ किया। पाठ एवं आरती के समय सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। तत्पश्चात सदर विधायक द्वारा खिचड़ी भोज प्रारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष नितिन कमठाना ने अयोजन के दौरान समय समय पर मकर संक्रांति पर्व क्यों और कैसे मनाते हैं कि जानकारी देते रहे और बताया कि बड़े दिन की शुरुआत मकर संक्रांति पर्व से ही होती है। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा,भाजपा नेत्री अर्चना गुप्ता, श्याम साहू, सौरभ साहू, रवि वाल्मीकि, अंशुल वाल्मीकि आदि जनप्रतिनिधियों ने खिचड़ी वितरण की एवं संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के लिए सफल आयोजन की बधाई दी।

संगठन द्वारा बड़े दिन की शुरुआत दि हिन्दू डीजे के साथ हुई संगठन के कार्यकर्ता अमित कश्यप द्वारा दि हिंदू डीजे बनाया गया भाजपा क्षेत्रीय मंत्री धीरज सिंह पटेल द्वारा डीजे चलाकर दि हिंदू डीजे का उद्घाटन हुआ इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री द्वारा अमित कश्यप ,रोहित कश्यप एवं डीजे की पूरी टीम को भगवा वस्त्र उड़ा कर जोरदार स्वागत किया गया आयोजन में प्रदेश कार्यालय प्रमुख अभिषेक सक्सेना, जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना, जिला मीडिया प्रभारी गीतेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष – अमृतांशु उपाध्याय, सुनील गुर्जर जिला – मंत्री अमित कश्यप ,राजा साहू, आकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष लवलेश साहू नगर उपाध्यक्ष- शिवम मथुरिया, कृष्ण कुमार नगर मंत्री अनमोल साहू , राजकुमार यादव,सनी मौर्य , करन साहू, गौरव सक्सेना, डॉ. अमर सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *