संजय शर्मा
बदायूं ।आज ज़िला होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जनपद पर प्रांतीय होम्योपथी चिकित्सा सेवा संघ की जनपद की जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ । डॉक्टर एम पी सिंह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जनपद बरेली चुनाव अधिकारी रहे । डॉक्टर सुरेखा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रांतीय सदस्य की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ ।

इस चुनाव में डॉ प्रमोद व्यास जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी को अध्यक्ष पद हेतु एवं डॉ०रजनीश शर्मा को उपाध्यक्ष पद ,डॉ आलोक गोयल को सचिव/ कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया। इस चुनाव में बदायूँ जनपद के सभी चिकित्साधिकारी क्रमशः डॉ० रूबी वर्मा , डॉ० अमरीश शर्मा ,डॉ० योगेश दीपक,डॉ० प्रियंका कुशवाहा,डॉ० आकांक्षा ,डॉ० शैलेन्द्र मीतवार, डॉ०विनय कुमार सभी उपस्थित रहे।
होम्योपैथी विभाग के अन्य सदस्य श्री चंद्रपाल शर्मा ,सौरभ शंखधार ,सोनू,उमेश सभी ने बहुत सहयोग देकर उत्साहवर्धक कार्य किया।
