बदायूँः 12 जून। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत दिनांक 22.05.2023 से 10.06.2023 तक समस्त पात्र कृषको के संतृप्तीकरण के उददेश्य से ग्राम पंचायत शिविरों का आयोजन किया गया था। जिसमें कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायतीराज/ग्राम विकास विभाग, जन सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट के प्रतिनिधि द्वारा ग्राम पंचायतो में कैम्प लगाकर प्रातः 9ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक कृषको की समस्याओं का समाधान किया गया।

प्रमुख सचिव कृषि उ0प्र0 शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 13.06.2023 से 23.06.2023 तक जनपद की समस्त तहसीलों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायतीराज/ग्राम विकास विभाग, जन सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट के प्रतिनिधि उपस्थित रहेगें। समस्त कृषक बन्धु जिन्होनें ग्राम स्तरीय कैम्पों में अपनी समस्याओं का निराकरण नही कराया है। तहसील स्तरीय कैम्पो में पहुंचकर अपनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सम्बन्धी योजनाओं का निराकरण करा कैम्पों का लाभ उठायें।

 

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *