बदायूँ : 22 सितम्बर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अवगत कराया है कि घर बैठे होम अपलायसंस की सर्विस प्राप्त कर सकते हैं। उ0प्र0 सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की उत्तर प्रदेश की जनता को सौगात प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ एवं जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ द्वारा (सेवा प्रदाता) सर्विस प्रोवाईडर के माध्यम से बदायॅू के निवासियों को जैसे आर0ओ0ए0सी0, इलेक्ट्रिशियन, फ्रिज, डॉक्टर ऑन कॉल, कुक, मैनपावर, राज, मिस्त्री, प्लम्बर, मिस्त्री, पेन्टर आदि की सेवा घर बैठे प्राप्त कर सकते है। बदायूं जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के उपभोक्ता इससे सम्बन्धित सेवायें एक फोन काल 155330 पर प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने अवगत कराया है कि इस समय बदायूॅे के जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा लगभग 14 सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) सेवा प्रदान कर रहे है। इसी प्रकार यदि कोई कम्पनी फर्म या व्यक्ति सर्विस प्रोवाइडर (सेवा प्रदाता) बनने के इच्छुक हो तो निम्न अर्हता जैसे पैन नम्बर, आधार कार्ड, जी0एस0टी0, आई0टी0आर0 न होने की स्थिति में शपथ पत्र दे सकते है तथा अपना पंजीकरण सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ में करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए किसी कार्य दिवस में कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। सेवा प्रदाता उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगार से सम्बन्धित सौगात है, जो लोग स्किल(कुशल) है उन व्यक्तियों के लिए स्वरोजगार के विभिन्न अवसर है। जैसे इलेक्ट्रिशियन, ए0सी0रिपेयर, वाशिंग मशीन प्लम्बर, डॉक्टर ऑन काल, नर्सिग, मैन पावर सप्लाई राजमिस्त्री आदि। वर्तमान में कुल 26 ट्रेड है जो कि जिलास्तर पर सेवा प्रदान कर रहे है। ये स्वरोजगार की ओर एक अच्छा कदम है। उन्हांने अपील की है कि इस में बढचढकर भाग लें। आजीविका कमाऐं सेवा प्रदाता में पंजीयन कराकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं।

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *