संवाद सूत्र, मिरहची: 18 जुलाई सोमवार को एम.जी.एच.एम.इण्टर कॉलेज मारहरा के खेल मैदान पर खेल महोत्सव का आयोजन होगा। खेल महोत्सव में त्रिस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

मारहरा के एम.जी.एच.एम. इण्टर कॉलेज के खेल मैदान पर 18 जुलाई को खेल महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के संयोजक डा. सुधीर गुप्ता प्रधानाचार्य एम.जी.एच.एम. इण्टर कॉलेज ने बताया कि सुबह 8 बजे से त्रिस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में अंडर 14, अंडर 17 एवं ओपन वर्ग की खेलकूद प्रतियोगितायें होंगी। जिसमें अंडर 14, अंडर 17 वर्ग के तहत स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य खेलकूद होंगे। वहीं उन्होंने बताया कि ओपन वर्ग की प्रतियोगिता के तहत स्कूलों में शिक्षा ग्रहण न करने वाले छात्र छात्रायें भी प्रतिभाग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *