बदायूँ :  सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कल दिनांक 18 सितंबर 2022 को प्रातः 09:00 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड बदायूँ में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य मेला में विशेषज्ञ चिकित्सक फिजीशियन, बाल रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, हड्डी रोग, नेत्र, सर्जन, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ समेत तमाम विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।

18 सितंबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र का एक दिवसीय “क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग” का आयोजन सुबह 10:00 बजे से स्थान वैभव लॉन बिरुआबाड़ी मंदिर के सामने किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा/ राज्यसभा सांसद गीता शाक्य प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/ एमएलसी विजय बहादुर पाठक प्रदेश मंत्री भाजपा अर्चना मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज महिला मोर्चा मधुलिका राघव मौजूद रहेंगी।

इसमें ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा समेत तमाम महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *