संजय शर्मा

बदायूं । नगर पालिका/ नगर पंचायत के भ्रष्टाचार को करेंगे उजागर- जिला अध्यक्ष भू देव सिंह

निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश के मद्देनजर “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ” अभियान को मिले जनता के अपार जन समर्थन के बाद यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्दशानुसार पर आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगर पंचायत /नगर पालिका के क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी जिसके माध्यम से पार्टी पदाधिकारी निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता को बताएंगे और निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील करेंगे l

जिला निकाय चुनाव प्रभारी भू देव सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों और नगर निगम की विधानसभाओं में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 800 कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी जिसके लिए प्रदेश के 77 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है,. उन्होंने बताया आम आदमी पार्टी निकाय की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी, आवेदन फार्मो का वितरण किया जाएगा और संभावित प्रत्याशियों का क्षेत्रीय सर्वे कराकर नामों पर चर्चा की जाएगी.

पिछले कुछ दिनों से आप द्वारा चलाए गए हर अभियान में जिस तरह जनता ने पूर्ण रूप से आप का समर्थन किया है उससे राज्य सरकार की नींद उड़ चुकी है l

जिला निकाय चुनाव प्रभारी द्वारा जिले मे सम्मेलन की तारीखों की घोषणा की है।

.‌ जिले के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और संभावित चेयरमैन व पार्षद पद के प्रत्याशियों को सूचित किया जाता है कि आगामी प्रस्तावित नगर पालिका/ नगर पंचायत चुनावों के लिए प्रत्येक नगर पालिका/नगर पंचायत चुनावों के लिए प्रत्येक नगर पालिका/नगर पंचायत में पार्टी सम्मेलन आयोजित करेगी जिसमें चुनाव प्रभारी भू देव सिंह उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है:-

रविवार 20 नवंबर को वजीरगंज ब बिसौली में ,

सोमवार 21 नवंबर को सैदपुर ब मुड़िया में

मंगलवार 22 नवंबर को फैजगंज बेहटा ब रुदायन में

,्बुधवार 23 नवंबर को इस्लामनगर ब सहसवान में गुरुवार 24 नवंबर को उझानी ब ककराला में

शुक्रवार 25 नवंबर को बिल्सी ब कछला में

शनिवार 26 नवंबर को आलापुर ब सखानू में

रविवार 27 नवंबर उसैत ब उसावा में ,सोमवार 28 नवंबर को गुलडिया में दहगवा में

मंगलवार 29 नवंबर को कुमरगांव ब बदायूं में जनसंपर्क अभियान रहेगा

अतः सभी साथियों से मेरा आग्रह है कि इन कार्यक्रमों मैं ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

जिला अध्यक्ष .भूदेव सिंह .ने कहा कि *11 दिन में 800 कार्यकर्ता सम्मेलन कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में चरम सीमा पर व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर जनता को संबोधित किया जाएगा और इसके साथ ही साथ दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे*

उन्होंने कहा कि गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने निगमों के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने का काम किया और प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, जर्जर शिक्षा भवन, महिला असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, रिश्वतखोरी, नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही से अवगत कराया है.।

जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह ने बताया कि सभी प्रांतों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य साथी इस अभियान में जिलों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *