बदायूँः 20 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 में दिनांक 30-01-2023 को होने वाले मतदान हेतु मतदान दिवस पर विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।

तत्क्रम में निर्वाचन में मतदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता है को मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान दिवस दिनांक 30-01-2023 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जायेगा।

—-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *