एटा (सू0वि0)। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने सूचित किया है कि वर्तमान में किसान बिल के विरूद्ध किसान संगठनों द्वारा अक्सर धरना व प्रदर्शन हो रहे हैं और आगामी दिनों में मोहम्मद हजरत अली जन्मदिन, महाशिवरा़ित्र एवं होली आदि का त्यौहार भी मनाया जायेगा। जिनमें अत्यधिक भीड-भाड की सम्भावना है साथ ही उक्त अवसरों पर असमाजिक तत्वों द्वारा सक्रिय होकर जनपद की परिशान्ति व कानून व्यवस्था भंग करने तथा अव्यवस्था फैलाने हेतु प्रयास किया जा सकता है। इस प्रकार की समस्त आशंकाओं हो दूर करने के लिये विधिक कार्यवाही किये जाना आवश्यक है। अतः मैं, विवेक मिश्र अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एटा जनहित, लोकहित, शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत 01.02.2021 से 31.03.2021 तक के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है।
