संवाद सूत्र, मिरहची: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर छोटे बड़े 60 वाहनों की नीलामी उच्चतम बोली लगाने वाली फर्म गुप्ता एंड संस स्क्रेप डीलर के नाम हुई। शेष बोली दाताओं की जमानत राशि विधिवत वापस कर दी गई।

सीजेएम एटा के निर्देश पर आज थाना परिसर में लाबारिस वाहनों की नीलामी हुई। नीलामी प्रक्रिया में एटा, कासगंज, अलीगढ़, मैनपुरी, बदायूँ और बुलंदशहर जिले के 81 स्क्रैप विक्रेताओं ने ढाई ढाई लाख रूपये जमानत राशि जमा कर भाग लिया। नीलामी बोली में विक्रेताओं ने साढ़े ग्यारह लाख रूपये से बोली शुरु की। बोली प्रक्रिया बढ़ते बढ़ते बारह लाख तीन हजार रुपये तक पहुंच गई। गुप्ता एंड संस के स्वामी नरेश गुप्ता की उच्चतम बोली होने पर सभी साठ लाबारिस वाहनों की नीलामी गुप्ता एंड संस स्क्रैप डीलर के नाम कर दी गई। शेष सभी स्क्रैप विक्रेता अपनी जमानत राशि लेकर वापस लौट गये।

———-

*यह वाहन हुये नीलाम*

———-

नीलामी प्रक्रिया में कुल साठ वाहन नीलाम हुये जिनमें 49 बाइक, दो आटो, एक मैजिक, चार पहिया टाटा, एक ट्रक, एक बोलेरो पिकअप, एक टाटा केंटर, एक टाटा 407, एक टेंकर सहित कुल साठ वाहनों की नीलामी अपर उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह, दीवान प्रताप सिंह, दीवान रोहतास कुमार की उपस्थिति में हुई।

फोटो कैप्सन–थाना मिरहची परिसर में लाबारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराते नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *