देश में सर्वाधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश रविवार को 70 साल का हो गया। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

लखनऊ, एजेंसी। देश में सर्वाधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश रविवार को 70 साल का हो गया। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश की स्थापना दिवस मनाए जाने का यह तीसरा मौका है। तीन साल पहले 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था। तब से यह परंपरा शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *