*अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ योगाभ्यास*
*एक सप्ताह तक चले योग शिविर में नहीं पहुंचे नोड़ल अधिकारी*
*जिम्मेदार रहे योग शिविर से नदारद*
संवाद सूत्र, मिरहची: मंगलवार की सुबह 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रांगण में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुमित कुमार के निर्देशन में कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया, इसके साथ ही थाना परिसर में भी पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास किया।


क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुमित कुमार, योग शिक्षक दर्शन सिंह व रामनरेश ने योग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उनके भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग के महत्व को बताकर उनके रोजमर्रा के जीवन मे योगाभ्यास को निरंतर करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया तथा प्रतिदिन एक घण्टे योग करने की सलाह भी दी,
इसके पश्चात थाना मिरहची प्रांगण में योग शिक्षक रविंद्र कुमार व ज्ञानेंद्र कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास द्वारा किया, इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुलिस थाना परिसर में झाडू लगाकर इधर उधर फैले कचरे को साफ किया तथा उसे एकत्रित कर कूड़ाघर में डाला। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह, उपनिरीक्षक जवाहर सिंह धाकडे, बिजेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, रोहतास कुमार, अमित कुमार, रामबाबू,
अमित चौधरी, जसवीर सिंह सहित थाना मिरहची पर तैनात अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
———-
*एक दिन भी नहीं आये नोड़ल अधिकारी*
———-
योग दिवस से पहले एक सप्ताह से ब्लाक प्रांगण में प्रतिदिन योगाभ्यास हुआ, लेकिन जिला अधिकारी द्वारा नियुक्त नोड़ल अधिकारी डा. अभिषेक यादव के चलते एक दिन भी शिविर में नहीं पहुंचे।
———
नहीं पहुंचे जिम्मेदार
———
एक सप्ताह तक चले योग शिविर में प्रभारी बीडीओ निर्मल कुमार द्विवेदी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अमित कौशल एक दिन भी योग शिविर में नहीं पहुंचे।
———–
यह लोग शिविर में रहे मौजूद
———
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी सुमित कुमार, आशुतोष यादव, एडीओ पंचायत सतेंद्र वर्मा, एडीओ महेंद्र सिंह, संजय यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सिंह, कुंवरपाल सिंह, अजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्सन–योग दिवस में लोगों को योगाभ्यास कराते योग शिक्षक रामनरेश व दर्शन सिंह।
–योगाभ्यास करते शिविर में पहुंचे स्त्री पुरुष।
