लोगों के आक्रोश को देखते हुये एसडीओ ने किया सड़क किनारे लाइन सिफ्टिंग को सर्वे
संवाद सूत्र, मिरहची (एटा) : कस्बा के यादवनगर स्थित आवासों के ऊपर से गुजर रही एचटी विद्युत लाइन का तार शुक्रवार की सुबह टूटकर मकानों पर गिर गया। लाइन टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
यादवनगर स्थित आवासों के ऊपर से एचटी विद्युत लाइन गुजर रही है। शुक्रवार की सुबह जस सारा कस्बा गहरी नींद में सो रहा था। उसी समय अचानक मकानों के ऊपर से होकर जा रही एचटी विद्युत लाइन का एक तार टूटकर मकानों के ऊपर गिर गया। तार टूटकर गिरने से श्रीकृष्ण यादव के मकान के आंगन में टंगे कपड़े, कुर्सी, पेड़ जलकर राख हो गये। वहीं फौजी शंकर सिंह पुत्र रामचंद्र के मकान के आंगन में रखी सीढ़ी सहित आदि सामान जल गया। नींद से उठे परिजन मकान में टूटे पड़े बिजली के तारों को देखकर डर गये। आनन फानन में लोगों ने लाइन काटने के लिये बिजलीघर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव ध होने की स्थिति में कुछ लोग बिजली कटवाने के भागकर बिजलीघर पहुंच गये और उन्होंने जैसे तैसे बिजली कटवाई। आक्रोशित लोगों ने विद्युत कर्मियों को मुहल्ले की लाइन सही नहीं करने दी। विद्युत कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता आनंद शर्मा ने मुहल्ले के लोगों को जल्दी ही लाइन सड़क किनारे सिफ्ट करने के आश्वासन पर मुहल्ले के लोगों ने लाइन को सही होने दिया।
दिन होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
यादव नगर मुहल्ले के लोगों फौजी शंकृ सिंह, श्रीकृष्ण यादव, निरँमल यादव, सोनू यादव, श्यामपाल यादव, लालू यादव, रिंकू यादव, मोनू यादव, पिंकू यादव, शीलू वर्मा आदि का मानना है कि अगर एचटी लाइन का यही तार दिन में टूटकर गिरता तो अवश्य ही हादसा भयंकर होता।
एचटी लाइन शिफ्टिंग को एसडीओ ने किया सर्वे
यादव नगर की घनी आबादी से होकर गुजर रही एचटी लाइन को एटा कासगंज मार्ग किनारे शिफ्ट कराये जाने को लेकर सहायक अभियंता आनंद शर्मा ने संविदा कर्मी एस. एस. ओ. प्रमोद कुमार के साथ पैदल स्वयं मशक्कत कर लाइन लंबाई का सर्वे किया।
