संवाद सूत्र, मिरहची (एटा): सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में एक मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को)एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत निशुल्क वितरण हेतु शुक्रवार को दिव्यांग परीक्षण शिविर का आयोजन ब्लाक प्रांगण में हुआ।
एलिम्को द्वारा आयोजित एक दिवसीय दिव्यांग प्रतिशत परीक्षण शिविर में चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाकर उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजना में शामिल कराया। दिव्यांग परीक्षण शिविर में आंखों, दांतों व हाथ पैरों से दिव्यांग सैकड़ों लोगों ने योजना का लाभ पाने के लिये अपने अपने आवेदन किये।
शिविर में जिला चिकित्सालय एटा से आये चिकित्सकों की टीम में डा. प्रदीप कुमार, डा. आर.एन. जिंदल, डा. सतीश चंद्र नागर, डा. एस. चंद्रा, अशोक कुमार, रजनी शर्मा, मुरारीलाल, मनीष जैन, गौरव मिश्रा के अलावा एलिम्को कंपनी कानपुर की ओर से पुनर्वास विशेषज्ञ अनमोल आनंद, अमित कुमार, जुगल किशोर श्रवण विशेषज्ञ विनीत पांडेय दंत विशेषज्ञ डा. दिनेश कुमार, नेत्र विशेषज्ञ डा. अनुराग व कैंप सहायक अमित कुमार त्रिवेदी, विमल कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।
