एटा। विकास खण्ड शीतलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खड़ौआ के अन्तर्गत मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र भगीपुर एटा पर संचालित कोल्ड चैन का नवागत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 नीतू कुमारी ने औचक निरीक्षण किया तथा कोल्ड चैन पर रखी हुई वैक्सीन का भी भौतिक निरीक्षण किया।
उन्होंने इस दौरान केन्द्र पर 18 वर्ष से अधिक आयु एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों हेतु वैक्सीन की उपलब्धता के बारे कोल्ड चैन पर कार्यरत प्रतिरक्षण अधिकारी श्यौराज सिंह से जानकारी की। जननी सुरक्षा योजना का रिकार्ड देखने के उपरान्त रिकार्ड एवं वैक्सीन के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र भगीपुर पर हो रहे टीकाकरण को भी देखा। भगीपुर टीकाकरण कर रही महिला बी0एच0डब्ल्यू0 प्रियंका गुप्ता को गर्भवती महिलाओं की जाँच करने तथा ब्लड प्रेशर चैक करने के भी निर्देश दिये।
