संवाद सूत्र, मिरहची (एटा): ब्लाक सभागार मारहरा में आज ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा द्वारा मां सरस्वती के प्रतिचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रशिक्षण के उददेश्यों के बारे में खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा द्वारा ग्राम प्रधानों को दी गयी। निदेशालय पंचायती राज द्वारा भेजे गये एन० आई० आर० डी० सर्टिफाइड प्रशिक्षक प्रशांत पाठक, शिखा वर्मा एवं नाहर सिंह, वरिष्ठ  फैकल्टी एवं सह  प्रबंधक, डी0पी0आर0सी0 एटा द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया।  श्री पाठक द्वारा पंचायती राज में 73वें संविधान संसोधन, पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी, ग्राम प्रधानों के दायित्वों, ग्राम पंचायत व ग्राम सभा की बैठक एवं एस0बी0एम0 फेस 2 पर जानकारी दी गयी, नाहर सिंह द्वारा ग्राम पंचायत की समितियाँ, जी0 पी0 डी0पी0 व उसके 5 चरण, मॉडल ग्राम पंचायत, पंचायत पुरुस्कार व ओ0एस0आर0 पर विस्तृत चर्चा की । सुश्री शिखा द्वारा केन्द्र वित्त व राज्य वित्त, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों में पंचायत की भागीदारी व पंचायत में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की।जनपद से आये अनुज कुमार द्वारा ई ग्राम स्वराज एवं पी0एफ0एम0एस0 की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संबंधित वीडियो को भी दिखाया गया।  अंत में खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिये गए एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीन सक्सेना द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित कर प्रशिक्षण समापन की घोषणा की गयी। प्रतिभागी के रूप में ग्राम प्रधान रेखा देवी, नारायण देवी, मीरा देवी,  जय कुमार एवम उदय वीर सिंह आदि दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *