एटा। विकास खण्ड शीतलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खड़ौआ के अन्तर्गत मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र भगीपुर एटा पर संचालित कोल्ड चैन का नवागत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 नीतू कुमारी ने औचक निरीक्षण किया तथा कोल्ड चैन पर रखी हुई वैक्सीन का भी भौतिक निरीक्षण किया तथा 18$ एवं 45$ वैक्सीन कितनी संख्या में उपलब्ध है उसके सम्बन्ध में कोल्ड चैन पर कार्यरत प्रतिरक्षण अधिकारी श्री श्यौराज सिंह से जानकारी की उसके साथ जननी सुरक्षा योजना का रिकार्ड भी देखा तथा रिकार्ड एवं वैक्सीन के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र भगीपुर पर हो रहे टीकाकरण को भी देखा तथा भगीपुर टीकाकरण कर रही महिला बी0एच0डब्ल्यू0 प्रियंका गुप्ता को गर्भवती महिलाओं की जाँच करने तथा ब्लड प्रेशर चैक करने के भी निर्देश दिये।
