संवाद सूत्र, मिरहची: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ एटा के कृषि कर्मचारियों ने पदोन्नति, वेतन बिसंगति, अवशेष बीज समस्या निस्तारण, नव चयनित प्राविधिक सहायकों को अतिशीध्र नियुक्ति एवं अन्य विभागीय समस्याओं को लेकर प्रांतीय संगठन के आह्वान पर अधीनस्थ कृषि कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना देकर तहसीलदार सदर चंद्रप्रकाश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित 21 सूत्रीय ज्ञापन सोंपा। कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री के नाम जो ज्ञापन दिया गया है। उसके सापेक्ष में अगर सरकार ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आगामी 6 अक्टूबर को कृषि भवन लखनऊ पर समस्त अधीनस्थ कृषि सेवा संघ कर्मचारी वृहद स्तर आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। कर्मचारियों में प्रमुख रुप से अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष एडीओ कृषि महेंद्र सिंह, गोदाम प्रभारी हरिप्रसाद, घनश्याम सिंह, लाखन सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, सुधीर कुमार,रामसनेही यादव, कृषि रक्षा एवं भूमि संरक्षण संबधी आदि दर्जनों कर्मचारी शामिल थे।
