एम्बूलेंस सहित डाक्टर रहे उपस्थित

एटा (सू0वि0)। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की वैक्सीन लगाने का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड शीतलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खड़ौआ क्षेत्र में आने वाले ग्राम नगला धनी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उमेश त्रिपाठी के निर्देशन में एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  डा0 नीतू कुमारी के नेतृत्व में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिऐ कैम्प का आयोजन किया गया। नगला धनी की नवागत प्रधान श्रीमती संध्या एवं उनके पति सतीश यादव द्वारा नगला धनी की जनता को वैक्सीन लगवाने के लिऐ प्रेरित किया गया तथा ग्राम नगला धनी में कार्यरत आशा आगनबाड़ी ने घर-घर जाकर नगला धनी में आयोजित हो रहे कैम्प की सूचना दी तथा जो लोग चलने-फिरने में असमर्थ थे। उन्हें लेकर टीकाकरण के स्थान तक लेकर आयी। वैक्सीन के सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 नीतू कुमारी ने उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए समझाया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। कोरोना को हराने के लिऐ वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। अतः आप लोग किसी प्रकार के भ्रम में न पड़ें, निसंकोच वैक्सीन लगवायें टीकाकरण का कार्य महिला बी0एच0डब्ल्यू0 धनदेवी एवं रजिस्ट्रेशन का कार्य श्रीमती प्रियंका गुप्ता द्वारा किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा टीकाकरण स्थल ग्राम बारथर, असरौली, नगला पवल, आई0टी0आई0, नगर पालिका, लालगढ़ी का भी निरीक्षण किया गया। नगला धनी में टीकाकरण के प्रारम्भ से लेकर अन्त तक स्वास्थ्य विभाग की टीम डाक्टर एम्बूलेंस सहित उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *