एटा (सू0वि0)। जिला विकास अधिकारी एस0एन0सिंह कुशवाहा ने जनपद एटा में स्थिति समस्त शिक्षित बेरोजगार युवकों को अवगत कराया है कि जो अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं, उनके लिये उ0प्र0 सरकार द्वारा बाबा सााहब अम्बेडकर विशेष प्रोत्साहन रोजगार योजना चलायी जा रही है। इसके माध्यम से प्रत्येक स्वरोजगारी को कम से कम रू0 2,00,000.00 बैंक ऋण उपलब्ध कराया जायेगा तथा अनुसूचित जाति को रू0 70,000.00 अथवा परियोजना लागत का 35 प्रतिशत जो कम हो अनुदान देय होगा इसी तरह सामान्य वर्ग के स्वरोजगारी को रू0 50,000.00 अथवा परियोजना लागत का 25 प्रतिशत जो कम हो अनुदान देय होगा। इस योजना के चयन हेतु कोई भी युवा स्वरोजगार हेतु अपने विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0) से एवं जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिला विकास कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है। योजना में प्रथम आवक प्रथम पावक का सिद्धान्त लागू किया जायेगा।
उन्होनें कहा कि जनपद के सभी इच्छुक युवाओं से अनुरोध है कि जिनके द्वारा स्वरोजगार हेतु आवेदन किया गया है वे दिनांक 22.09.2021 को विकास भवन सभागार में आयोजित चयन समिति की बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें स्वरोजगार में लाया जा सके।
