संवाद सूत्र, मिरहची: भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बने देवेंद्र भदौरिया का कस्बा स्थित प्राचीन राधा कृष्णा मंदिर प्रांगण में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।
स्वागत समारोह से अभीभूत युवा भाजपा नेता देवेंद्र भदौरिया ने कहा कि भाजपा की जनहितकारी रीति नीतियों से प्रदेश की जनता प्रभावित है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिये प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। अब प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार पहले से भी प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों से पूर्णत: संतुष्ट है। अन्य पार्टियां तो अपने अस्तित्व की लडाई लड़ रहे हैं। उनको जनता नकार चुकी है।
स्वागत समारोह में क्षेत्र युवा भाजपा कार्यकर्ताओं में अतुल सिकरवार, मयंक पुण्ढीर, नवनीत राघव, प्रशांत गुप्ता, शिवम बघेल, अमित पुण्ढीर, सुमित पाठक आदि ने संयुक्त रुप से नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह को प्रमुख रुप से ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री युवराज सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुशल खितौलिया, जिला उपाध्यक्ष दीपक लोधी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीयूष गुप्ता, रमन श्रीवास्तव, अमित राजपूत, मानवेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। स्वागत समारोह में युवा भाजपा कार्यकर्ता अतुल सिकरवार, मयंक पुण्ढीर, अमित पुण्ढीर, सुमित पाठक, प्रभात गुप्ता, शिवम बघेल, नवनीत राघव आदि उपस्थित रहे।