एटा  (सू0वि0)। उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी, वी0आई0पी0 अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि मा0 सदस्य राज्य स्तर सलाहकार समिति उ0प्र0 शासन सौरभ कुमार वाल्मीकि दिनांक 15 सितम्बर 2021 को प्रातः 09 बजे आगरा से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे जलेसर निरीक्षण भवन पहुॅचकर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगें। समाज कल्याण (विकास) अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डी0पी0आर0ओ0, सिडको अधिकारी, उप निदेशक (कृषि), अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जल निमग, नेडा अधिकारी जिले के फल मण्डी सचिव, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई, डी0एस0ओ0, सी0एम0ओ0 आदि के जिले के सचिव अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे उपस्थित रहे।

उन्होनें कहा कि उसके पश्चात सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समस्याएं सुनेगें। सभी जिले के नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। सभी जिले के बी0डी0ओ0 अधिकारियों के अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *