एटा (सू0वि0)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वावधान में दिनांक 11.09.2021 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, दाण्डिक वाद धारा 138 एन0आई0 एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, दीवानी वादों के साथ-साथ राजस्व वादों का भी निस्तारण सुलह-समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जायेगा।
इस लोक अदालत से पूर्व सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज के साथ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायालय एटा के साथ नरेन्द्र कुमार सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एव ंमनीन्द्र पाल सिंह सिविल जज (सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नरेन्द्र कुमार सिंह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को इस लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद चिन्हित करते हुए उनका निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा ई-चालनों एवं जेल में निरूद्ध बन्दियों के वादों के निस्तारण हेतु न्यायिक अधिकारियों विशेष रूप से निर्देशित किया गया जिससे इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें। इस बैठक में कृष्ण कुमार ए0सी0जे0एम0 जलेसर, अंकित कुमार विहान सिविल जज (जू0डि0)एटा, युगल शम्भू जे0एम0, श्रीमती कमलेश कुमारी, श्रीमती नेहा चौधरी, सुश्री मीना अख्तर, सुश्री जागृति, ललित कुमार, अपर सिविल जज (जू0डि0) एटा आदि उपस्थित रहें।
फोटो-01,02।
