संवाद सूत्र, मिरहची ( एटा): मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार आज ग्राम विकास अधिकारियों ने गांव गांव पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व को और अच्छा बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को राखियां भी बांटीं।
सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालयों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले ग्रामीणों को ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गईं। उन्होंने महिलाओं को बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, भय, भूख, भ्रष्टाचार आदि पर गंभीरता से कार्य कर रही है। योगी सरकार गुंडाराज, लूट और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये कटिबद्ध है। इस मौके पर स्कूलों में उपस्थित हुये लोगों में महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिये राखियां और मास्क वितरण किये।
