सम्वाददाता द्वारा
एटा । जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एटा ने यह जानकारी देते हुये बताया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देश एवं भारत सरकार की मंशानरूप सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन जनपद में किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं में टीम गेम में बॉलीबॉल, खो-खो एवं कबड्डी, क्रिकेट तथा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कुश्ती एवं ऐथलेटिक्स की प्रतियोगितायें विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आयोजित की जायेगीं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अवधेश कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन हेतु कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया गया है।
उन्होनें बताया है कि सांसद खेल स्पर्धा योजनान्तर्गत विभिन्न स्तरीय खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम विकास खण्ड अलीगंज में दिनांक 22.11.2021 को डी0ए0वी इंटर कालेज में, विकास खण्ड जैथरा में दिनांक 22.11.2021 को एस0एस0एस0 पब्लिक स्कूल जैथरा में, विधानसभा अलीगंज में दिनांक 24.11.2021 को दिनांक 24.11.2021 डी0ए0वी0 इंटर कालेज मंे, विधानसभा जलेसर में दिनांक 25.11.2021 को एम0जी0एम0 कॉलेज, जलेसर में, विधानसभा मारहरा व विधानसभा एटा हेतु दिनांक 26.11.2021 पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त स्पोर्टस स्टेडियम जी0टी0 रोड एटा में आयोजित किये जायेगें। प्रतिभाग करने हेतु प्रतियोगी संबंधित विकास खण्ड कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते है।
