संवाद सूत्र, मिरहची (एटा):प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष योगी आदित्यनाथ द्वारा लंबे समय से चली आ रही कासगंज जिले के सूकर क्षेत्र सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किये जाने की मांग को स्वीकार कर लेने पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में संतोष स्वर्णकार, रामप्रताप लोधी, सुमंत गांधी, अतुल सर्राफ, हरेश गांधी, खिलाड़ीराम साहू, अब्दुल सलाम भारती, जवाहर लाल वर्मा, रवेंद्र दीक्षित, होरीलाल वर्मा, शीलेंद्र नायक, मनोज दीक्षित, अवधेश गौड़, शीलू वर्मा, डा जे. पी. राठौर, सुनील चौहान, देवेंद्र राठौर आदि शामिल हैं।