संवाद सूत्र, मिरहची (एटा) : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संघ की ब्लाक इकाई के तत्वावधान में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बीआरसी प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद कुलश्रेष्ठ और संचालन संजय चौहान ने किया। धरने को शिक्षक अनिल दुबे, कैलाश शाह, क्षेत्रपाल सिंह, हरवेंद्र कठेरिया, हाकिम सिंह, दीपकिशोर मिश्रा, राहुल चौहान, शैलेंद्र तोमर, मुनेश सिसोदिया, सुमित मिश्रा, राहुल राजपूत, शिल्पी माहेश्वरी, दिनेश चंद्र, जयराम सिंह, विक्रम सिंह, आशुतोष चौहान सहित दर्जनों शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। धरना को संबोधित करते हुये शिक्षक नेता संजय यादव ने सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार हठधर्मी व तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन के समक्ष 21 सूत्रीय मांगों को रखते हुये शिक्षकों की पेंशन बहाली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, रसोइयों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाये जाने की मांग की साथ ही रसोइयों को स्थायी किये जाने की मांग की। उन्होंने शिक्षकों का प्रमोशन, संविलियन, निरस्त कर, शिक्षकों का जिले के अंदर स्थानांतरण, कैशलैस चिकित्सा सहित संगठन की अन्य मांगों को धरने के पटल पर रखा। धरना प्रदर्शन में आदित्य सिसोदिया, अमित माहेश्वरी, मु. ईसराईल, मु. नाजिम, सुमनलता यादव, मांडवी त्रिवेदी, सावित्री चौहान, रंजना सिंह, सतेंद्र सिंह चौहान, प्रभा सिंह, ग्रीश चंद्र, देवेंद्र राजपूत, उमेश वर्मा, पूनम गौतम, वर्षा कश्यप, नसरीन बानो, संतोष लोधी, यशोदा राजपूत, रेखा शर्मा, कुसुम, रुचि, अतीश कुमार, नीरज सत्य वर्मा, प्रभा वर्मा, मीरा मिश्रा, ब्रजेश कुमार, चंद्रशेखर उपाध्याय, मंजूर अहमद, सुरेश उपाध्याय, शरद चौहान, रामनिवास, जयप्रकाश गिरि, शांतिस्वरुप, गजेंद्र यादव सहित ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।
