एटा (सू0वि0)। जिला क्रीडाधिकारी, जिला खेल कार्यालय एटा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि हॉकी के महान जादूगर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस दिनांक 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर गत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी दिनांक 29 अगस्त 2021 को प्रातः 10 बजे से पं0 गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम एटा में 14 वर्षीय आयुवर्ग के बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
उन्होनें बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी विद्यालय/संस्था/क्लब की हॉकी टीमें भाग ले सकती हैं। जिनको अपने विद्यालय/संस्था/क्लब द्वारा लैटर हेड पर बच्चों का नाम एवं आयु प्रमाणित होना अनिवार्य है तथा सभी टीमों के खिलाडियों को अपनी हॉकी स्टिक एवं खेट किट में आना अनिवार्य है। अधिक आयु के बालकों को प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जायेगा।
उन्होनें कहा कि अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से उनके लैटर पैड पर आयु प्रमाण-पत्र बनवाकर लायें। प्रतियोगिता की विजेता टीमों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार वितरित किये जायेगें। अधिकतम जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय एटा अथवा मो0 नं0 7906755584 एवं 9997454534 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
