संवाद सूत्र, मिरहची (एटा) : किसान हितों को किये जाने वाले आंदोलनों को धार देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष बबलेश यादव ने अखिल भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा का विधिवत् गठन किया है। जिसमें वीरेश यादव को जिला उपाध्यक्ष, दीपक कुमार, मंजेश कुमार, शिव कुमार को जिला सचिव, यशवीर सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, सौरभ सिंह को ब्लाक महासचिव, अनमोल यादव को जिला सोशल मीडिया प्रभारी और सुमित कुमार को ब्लाक सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। किसान यूनियन के विभिन्न पदों पर युवाओं की नियुक्ति पर जिले के समस्त किसानों ने हर्ष व्यक्त किया है।
