संवाद सूत्र, मिरहची (एटा): विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये प्रदेश सरकार अपने शासनकाल में किये गये कल्याणकारी कार्यों को जनजन तक पहुंचाने के लिये कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार को ब्लाक प्रांगण में गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने शिरकत नहीं की। कार्यक्रम मात्र फारमल्टी तक सिमट कर रह गया। गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय ग्रामीण किसानों को स्थानीय बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण प्रमाणपत्र वितरित किये, वहीं कृषि विभाग द्वारा चिन्हित किसानों को सरसों बीज के पैकेप वितरित किये गये। गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थी किसानों को नोड़ल अधिकारी उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एटा ने बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से उद्योग केंद्र से स्वीकृत धंधों के लिये मिलने वाली छूट के बारे में विस्तार से अवगत कराया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त ने पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किये। गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मिरहची मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को बीडीओ मनोज कुमार शर्मा, एडीओ पीपी सोहनपाल शर्मा, प्रवीन सक्सेना, कुलदीप कुशवाहा, नरेश चंद्र, डा. राहुल यादव, के. पी. सिंह, कृष्णगोपाल, नरेंद्र सिंह, ग्रीश गौतम आदि ने संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *