एटा (सू0वि0)। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जनपद न्यायालय एटा में सफाई कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की जानी है जिनकी उम्र 21 से 35 वर्ष तथा कक्षा-5 होना चाहिए जिनका वेतन रू0 6000/- प्रतिमाह दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी एक प्रार्थना पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला सेवायोजन कार्यालय एटा में भेजना होगा, जिसकी अन्तिम तिथि 04 अक्टूबर 2021 है। साक्षात्कार 08 अक्टूबर 2021को प्रभारी अधिकारी केन्द्रीय नजारत/विशेष न्यायाधीश(ई0सी0एक्ट) एटा द्वारा लिया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
