एटा (सू0वि0)। उप जिलाधिकारी अलीगंज ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को देखते हुए तहसील अलीगंज मंे नायव नाजिर कक्ष में चुनाव कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी हैं। दूरभाष नं0 05740-257223 एवं 05740-257227 है। यह कन्ट्रोल रूम 20 अप्रैल 2021 तक क्रियाशील रहेगा।
उन्होनें कहा कि चुनाव से संबंधित किसी व्यक्ति को कोई शिकायत करनी है। तो वह कन्ट्रोल रूम पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। जिससे जनता की समस्या का तत्काल निस्तारण कराकर सकुशल पूर्वक/शान्तिपूर्ण मतदान कराया जा सके।
