मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत गौ आश्रय स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु नोडल अधिकारी नामित

एटा (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने यह जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर दिनांक 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत सभी गौ आश्रय स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 24 मार्च 2021 को जनपद के समस्त विकास खण्डों शीतलपुर, सकीट, मारहरा, निधौलीकलां, अवागढ, जलेसर, अलीगंज एवं जैथरा में मिशन रोजगार के अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 24 मार्च 2021 को मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये है। विकास खण्ड शीतलपुर हेतु गोपाल गौशाल के लिए पशु चिकित्साधिकारी, लालगढी डाॅ0 सुबोध कुमार व अस्थाइ्र गौ आश्रय स्थल, पवांस के लिए पशु चिकित्साधिकारी, प्रसार-प्रसार डाॅ0 विकेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी विकास खण्ड सकीट हेतु वृहद गौ संरक्षण केन्द्र, वाहिद बीबीपुर के लिए पशु चिकित्साधिकारी सकीट डाॅ0 प्रणवेन्द्र कुमार, अस्थाई गौशाला आश्रय स्थल, मलावन के लिए पशु चिकित्साधिकारी, मधूपुरा डाॅ0 अनिल कुमार श्रीवास्तव को व ओमश्रम गौशाला मलावन के लिए पशु चिकित्साधिकारी, रैवाडी डाॅ0 हरी सिंह को विकास खण्ड निधौलीकलां हेतु अस्थाई गौआश्रय स्थल मण्डी समिति धौलेश्वर के लिए पशु चिकित्साधिकारी निधौलीकलां डाॅ0 अरूण प्रभाकर, अस्थाई गौआश्रय स्थल नावली के लिए पशु चिकित्साधिकारी पिलुआ डाॅ0 पुष्पेन्द्र सिंह व अस्थाई गौआश्रय स्थल ओरनी के लिए पशु चिकित्साधिकारी रामनगर डाॅ0 नितिन कुमार को, विकास खण्ड मारहरा हेतु अस्थाई गौ आश्रय स्थल नगला ख्याली के लिए पशु चिकित्साधिकारी मिरहची डाॅ0 अमित कुमार कौशल, अस्थाई गौ आश्रय स्थल चाठी रफीपुर के लिए पशु चिकित्साधिकारी बरथरी डाॅ मनीष मिश्रा व अस्थाई गौ आश्रय स्थल अहमदनगर बमनोई के लिए पशु चिकित्साधिकारी बकरी प्रक्षेत्र डाॅ0 संजय प्रताप सिंह को, विकास खण्ड अलीगंज हेतु कान्हा आश्रय स्थल अलीगंज के लिए उप पशु चिकित्साधिकारी अलीगंज डाॅ0 राजेन्द्र कुमार शर्मा, कान्हा आश्रय स्थल राजा का रामपुर के लिए पशु चिकित्साधिकारी सुमौर डाॅ0 गौरव गंगवार व अस्थाई गौ आश्रय स्थल आजमनगर के लिए पशु चिकित्साधिकारी विथरा डाॅ0 शशिभूषण सिंह को, विकास खण्ड जैथरा हेतु कान्हा आश्रय स्थल जैथरा के लिए विकास खण्ड जैथरा हेतु जैथरा डाॅ सत्यवीर सिंह डांगुर को, विकास खण्ड जलेसर हेतु गंगेश्वर गौशाला जलेसर के लिए पशु चिकित्साधिकारी जलेसर डाॅ0 अनिल कुमार, अस्थाई गौ आश्रय स्थल जैनपुरा के लिए पशु चिकित्साधिकारी नगवाई डाॅ0 सुचेन्द्र सिंह सिकरवार व अस्थाई गौ आश्रय स्थल  पायदापुर के लिए पशु चिकित्साधिकारी भलौल(प्रहलादपुर) डाॅ शिवप्रताप सिंह को, विकास खण्ड अवागढ हेतु, अस्थाई गौ आश्रय स्थल अवागढ देहात के लिए पशु चिकित्साधिकारी अवागढ डाॅ0 रेवती प्रसाद व अस्थाई गौ आश्रय स्थल नारउवीर नगर के लिए पशु चिकित्साधिकारी विजलई डाॅ राजनरायण यादव को नोडल अधिकारी, नामित किया है।

उन्होनें कहा कि दिनांक 24.03.2021 को जनपद एटा के आठों विकास खण्ड यथा शीतलपुर, मारहरा, निधौलीकलां, सकीट, अवागढ, जलेसर, जैथरा एवं अलीगंज में मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत सभी गौ आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम के आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन कराये जाने हेतु  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एस0पी0सिंह को ओवर आॅल प्रभारी अधिकारी के रूप में नामित किया है। श्री सिंह अपने देख-रेख में सम्पूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न करायेगें।

उन्होनें कहा कि नामित नोडल अधिकारी अपने-अपने गौ आश्रय स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से अपनी देख रेख में सम्पन्न करायेगें, इस प्रकार सौपें गये उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों में कोविड-19 संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *