एटा । सहायक आयुक्त उद्योग कृते उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केेन्द्र, अनिल कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं प्रदेश सरकार द्वारा बैंकों के सहयोग से क्रियान्वित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम  (P.M.E.G.P.) योजना के अन्तर्गत उद्योग क्षेत्र की इकाईयों को अधिकतम रू0 25 लाख तक तथा सेवा क्षेत्र की इकाईयों को अधिकतम रूप 10 लाख तक की परियोजनाओं को बैंको के माध्यम से वित्त पोषित कराया जाता है। कुल परियोजना लागत में सामान्य जाति के अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 प्रतिशत अपना स्वंय का अंशदान लगाना होता है। आवेदक द्वारा ईकाई को ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित करने पर 25 एवं 35 प्रतिशत तथा शहरा क्षेत्र में स्थापित करने पर 15 एवं 25 प्रतिशत अनुदान/सब्सिडी के0वी0आई0सी के माध्यम से प्रदान की जाती है। आवेदक किसी भी बैंक/वित्तीय संस्था/सरकारी संस्था का चूककर्ता (डिफाल्टर) नहीं होना चाहिए एवं आवेदन द्वारा पूर्व में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, ओ0डी0ओ0पी0 योजना या केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य किसी स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर अनुदान/सब्सिडी प्राप्त न किया गया हो।

उन्होनें कहा कि जनपद एटा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले इच्छुक व पात्र बेरोजगार युवाओं/आवेदकों को सूचित किया है कि उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु दिनांक 10 दिसम्बर 2021 तक वेबसाइड www.pmegpeportal@kvic.gov.in  पर जाकरpmegp Application Form   भरकर Agency  में DIC अवश्य भरकर अपनी परियोजना रिर्पोट, मूल निवास प्रमाण पत्र/राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों आदि को अपलोड कर सकते हैं। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी किसी कार्यदिवस में इस कार्यालय में सम्पर्क करके, की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *