चांच, सर्वे, छापामार कार्रवाई व्यापारी नेताओं के सामने हो

मिरहची : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का मिरहची आगमन पर व्यापारियों ने फूल मालाओं से सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापारियों को संबोधित करते हुये व्यापारी नेता ने कहा कि अब व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मिरहची व्यापार मंडल अध्यक्ष रामप्रताप लोधी के जिन्हैरा मार्ग स्थित आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि अब व्यापारियों का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि वह अब व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जांच, सर्वे, सेंपलिंग और छापामार कार्रवाई करने से पहले स्थानीय व्यापारी नेता को अवश्य बुला लें। अन्यथा की स्थिति में उनको व्यापारियों का प्रतिशोध झेलने के लिये तैयार रहना होगा। अपने संबोधन में श्री कंछल ने व्यापारियों से कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों की एक दवाई, जूता लेकर करो पिटाई वाली कहावत वाला फार्मूले पर कार्य करने के लिये हर समय तैयार रहना होगा। उन्होंने सरकार से जीएसटी में अपंजीकृत व्यापारियों को दस लाख का बीमा और पांच लाख तक का स्वास्थ्य, आगजनी, छिनैती और दुर्घटना बीमा दिलाये जाने की मांग की। व्यापारियों द्वारा टैक्स भरने की दिनांक निकल जाने पर जुर्माना राशि कम किये जाने, बांट, मांप, दुकानों के लाइसेंस, मःडी लाइसेंस आजीवन किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में एक जुझारू व्यापारी को व्यापार मंडल स्तंभ से नवाजे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब व्यापार मंडल संगठन ने तीन सौ से अधिक व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 1973 को बनारस शहर में गठित व्यापार मंडल के पचास वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश मे स्वर्ण जयंती यात्रा निकाली जायेंगी। बैठक को संबोधित करते हुये व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने व्यापारी एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में मिरहची व्यापार मंडल अध्यक्ष रामप्रताप लोधी, पवन दीक्षित, बबलू चौहान, चिंटू उपाध्याय, नरकेश कश्यप, राकेश गुप्ता, पिंटू पुण्ढीर, सुरेश सर्राफ, बृजेश गुप्ता, शेषपाल लौनियां चौहान, अरविंद महाजन, जितेंद्र साहू, टिंकू जाटव आदि सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *