जिला महिला चिकित्सालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं कोविड-19 टीकाकरण हेतु संचालित पिंक बूथों का भी करेंगी निरीक्षण
एटा (सू0वि0)। उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी, वी0आई0पी0, एटा के अनुसार मा0 उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर प्राप्त) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती सुषमा सिंह, 18 जून 2021 को निरीक्षण भवन एटा में पूर्वान्ह 11.15 बजे आगमन कर कोविड-19 के चलते जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी तथा गर्भवती महिलाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। तत्पश्चात मा0 उपाध्यक्ष जनपद एटा के अन्तर्गत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं कोविड-19 टीकाकरण हेतु संचालित पिंक बूथों का निरीक्षण करेंगी।
उन्होनें बताया कि निरीक्षण कार्यक्रमों में मा0 उपाध्यक्ष महोदया के साथ मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती निर्मला दीक्षित भी प्रतिभाग करेंगी।
