एटा (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने यह जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मिशन किसान कल्याण के अन्तर्गत दिनांक 21 मार्च 2021 को जनपद के समस्त विकास खण्डों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जनपद के समस्त विकास खण्डों शीतलपुर, सकीट, मारहरा, निधौलीकलां, अवागढ, जलेसर, अलीगंज एवं जैथरा में विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 21 मार्च 2021 को मिशन किसान कल्याण के अन्तर्गत आयोजित विकास खण्डवार कार्यक्रमों हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नामित किये गये है। विकास खण्ड शीतलपुर हेतु जिला विकास अधिकारी एस0एन0सिंह कुशवाहा को नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0), वि0ख0शीलतपुर व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)वि0ख0 शीतलपुर को सहायक नोडल अधिकारी, विकास खण्ड सकीट हेतु जिला उद्यान अधिकारी एन0एस0भट्ट को नोडल अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी सकीट व सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0)वि0ख0 सकीट को सहायक नोडल अधिकारी, विकास खण्ड मारहरा हेतु ए0आर0सी0एस0 महावीर सिंह को नोडल अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी मारहरा व सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0)वि0ख0 मारहरा को सहायक नोडल अधिकारी, विकास खण्ड निधौलीकलां हेतु परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 निर्मल कुमार द्विवेदी को नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0), वि0ख0निधौलीकलां व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)वि0ख0 निधौलीकलां को सहायक नोडल अधिकारी, विकास खण्ड अवागढ हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एस0पी0सिंह को नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पचांयत), वि0ख0 अवागढ व सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0)वि0ख0 अवागढ को सहायक नोडल अधिकारी, विकास खण्ड जलेसर हेतु उपायुक्त (श्रम-रोजगार), श्रीमती प्रतिमा निमेष को नोडल अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी जलेसर व सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0)वि0ख0 जलेसर को सहायक नोडल अधिकारी, विकास खण्ड अलीगंज हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह को नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), वि0ख0 अलीगंज व सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0)वि0ख0 अलीगंज को सहायक नोडल अधिकारी, विकास खण्ड जैथरा हेतु अधिशासी अभियन्ता सिंचाई अजय कुमार भारती को नोडल अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी जैथरा व सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0)वि0ख0 जैथरा को सहायक नोडल अधिकारी, नामित किया है।
उन्होनें कहा कि संबंधित विभाग यथा कृषि विभाग, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता, लघु सिंचाई, ग्राम्य विकास, पंयायती राज, समाज कल्याण, प्रोवेशन, चिकित्सा, एन0आर0एल0एम0, मण्डी परिषद, आदि विभाग अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रगति एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यस्थल पर स्टाॅल लगवाना सुनिश्चित करेगें तथा लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति-पत्र/प्रमाण पत्र/कृषि यंत्र वितरण/पुरस्कार आदि का वितरण करेगें। सहायक नोडल अधिकारी, नोडल अधिकारी के समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनायेगें। मिशन किसान कल्याण के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों में कोविड-19 संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।