संवाद सूत्र, मिरहची: विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर समस्त पार्टियां अपने संगठन की मजबूती बढ़ाने में जुटीं हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप ने क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी कर्मठ कार्यकर्ता राजू यादव को सपा पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ ही श्री कश्यप ने राजू यादव को पार्टी संगठन की मजबूती को क्षेत्र में जुट जाने निर्देश दिया है। राजू यादव के सपा पिछड़ावर्ग के प्रदेश सचिव बनने पर स्थानीय पार्टी नेताओं में सपा जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव, जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा फईमुद्दीन वारसी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल सागर, जिलाध्यक्ष पिछड़ावर्ग शिवराज सिंह कश्यप, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार यादव, सचिन यादव, पूर्व प्रधान निगम सिंह यादव, सतेंद्र कुमार आदि पार्टीजनों नेहर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *