एटा (सू0वि0)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि जनपद एटा में 01 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक विशेष संचारी रोग अभियान/दस्तक अभियान मनाये जाने के उपलक्ष्य पर एक रैली का आयोजन दिनांक 01 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी डा विभा चहल द्वारा कलैक्ट्रेट प्रांगण से किया जायेगा। रैली कलैक्ट्रेट प्रांगण से जी0टी0 रोड होते हुये रैली का समाजन जिला चिकित्सालय एटा पर होगा।