एटा (सू0वि0)। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्गत दिशा निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश एटा के आदेशानुसार प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा यह कराया गया के जनपद न्यायालय एटा के न्यायिक कार्य संचालन हेतु दिनांक 14.06.2021 से निम्न व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक अमल में लायी जायेगी। केवल लम्बित व नये जमानत प्रार्थनापत्र, अवमुक्त प्रार्थनापत्र धारा 164 द0प्र0स0 के बयानों, रिमाण्ड कार्य, अति आवश्यक प्रकीर्ण प्रार्थनापत्र तथा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा हाई पावर कमेटी द्वारा आदेशित कार्य अति आवश्यक सिविल मामले जो निषेघाज्ञा से संबंधित है और अन्य सिविल प्रकृति के प्रार्थनापत्र के मामले जो अति आवश्यक है उनकी सुनवाई अमल में लायी जायेगी, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्देशानुसार वीडियो काॅफ्रेसिंग/वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से न्यायिक अधिकारीगण द्वारा सुनवाई की जायेगी।

जनपद न्यायाधीश एटा प्रतिदिन 10.30 से 12.30 बजे तक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01 एटा खलीकुज्जमा प्रतिदिन 10.30 से 12.30 तक, विशेष न्यायाधीश(एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) नरेन्द्र कुमार सिंह प्रतिदिन 10.30 से 12.30 बजे तक, विशेष न्यायाधीश(द0प्र0क्षे0) रामबाबू यादव प्रतिदिन 10.30 से 12.30 बजे तक विशेष न्यायाधीश (एक्सक्लूजिव पाॅक्सो एक्ट), एटा विपन कुमार तृतीय प्रतिदिन 10.30 से 12.30 बजे तक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(रेप एवं पाॅक्सो एक्ट-Ⅰ) कुमार गौरव प्रतिदिन 12.30 से 02.30 बजे तक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-08 विनोद कुमार प्रतिदिन 12.30 से 02.30 बजे तक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(रेप एवं पाॅक्सो एक्ट-Ⅱ) कैलाश कुमार प्रतिदिन 12.30 से 02.30 बजे तक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ0टी0सी0-Ⅱ(एन0डी0पी0एक्ट एवं गिरोहबन्द अधिनियम के मामले) श्रीमती रीमा मल्होत्रा, प्रतिदिन 12.30 से 02.30 बजे तक कार्य सम्पादित करेंगें।

न्यायालय स्पेशल जज(ई0सी0एक्ट) एटा व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 प्रथम के प्रभारी अधिकारी इन न्यायालयों का कार्य सम्पादित करेंगें।

मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एटा सौरभ कुमार वर्मा 14.06.2021 एवं 17.06.2021 को सिविल जज (सी0डि0)/अपर न्यायिक मजि0 जलेसर कृष्ण कुमार- 15.06.2021 एवं 18.06.2021, अपर मुख्य न्यायिक मजि0 कक्ष सं0-1 श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता 16.06.2021 को 12.30 से 02.30 बजे तक कार्य सम्पादित करेंगें।

न्यायिक मजि0 रवि कुमार 14.06.2021 एवं 18.06.2021, अपर सिविल जज (जू0डि0)कक्ष सं0-25 युगल शम्भू 15.06.2021 एवं 17.06.2021 को 10.30 से 12.30 बजे तक कार्य सम्पादित करेंगें।

सिविल जज (जू0डि0)/एफ0टी0सी0(महिलाओं के विरूद्ध अपराध) ललित कुमार 14.06.2021 एवं 18.06.2021, अपर सिविल जज (जू0डि0)कक्ष सं0-21 सिद्धार्थ बरगोती 15.06.2021 एवं 17.06.2021 को कार्य सम्पादित करेंगें।

व्यवहार कार्य सिविल जज (सी0डि0) एटा मनीन्द्रपाल सिंह, समस्त सिविल जज (सी0डि0) स्तर के न्यायालयों का कार्य प्रतिदिन 10.30 से 12.30 के मध्य सम्पादित करेंगें। सिविल जज (जू0डि0) एटा अंकित कुमार विहान, सिविल जज (जू0डि0) स्तर के न्यायालयों का कार्य प्रतिदिन 12.30 से 02.30 के मध्य सम्पादित करेंगें।

व्याप अन्तर्गत धारा 164 सी0आ0पी0सी0 अंकित करने हेतु आवंटित दिवस (आवश्यकतानुसार) अपर सिविल जज (जू0डि0),कक्ष सं0-23 कु0 जागृति 18.06.2021 को, अपर सिविल जज (जू0डि0),कक्ष सं0-24 कु0 मिना अख्तर 15.06.2021 को, अपर सिविल जज (जू0डि0),कक्ष सं0-26 श्रीमती कमलेश कुमारी 14.06.2021 एवं 18.06.2021 को, सिविल जज (जू0डि0)/एफ0टी0सी0एटा श्रीमती नेहा चैधरी 17.06.2021 को कार्य सम्पादित करेंगें।

उक्त न्यायिक अधिकारीगण आंवटित काय्र दिवस में अपने निर्धारित संबंधित न्यायालयों का आई पाॅवर कमेटी के निर्देशों के अनुपालन में भी समस्त कार्य करेंगें।  न्यायिक अधिकारीगण अपने-अपने न्यायालय/विश्राम कक्ष में ही बैंठेगें एवं आवंटित दिवस में सूची में वर्णित न्यायालयों से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगें। प्रत्येक न्यायायल के कर्मचारी अपने-अपने न्यायालय से संबंधित मामलों को नामित अधिकारी के समक्ष सुनवाई हेतु प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगें। समस्त अधिकारीगण उनके लिए नियत निर्धारित कार्य समाप्त होते ही न्यायालय परिसर छोड देंगे, जिससे एक समय पर केवल 08 न्यायिक अधिकारी न्यायिक कार्य हेतु परिसर में रहेंगें। जिस समय न्यायालय का कार्य प्रारम्भ होने का समय निर्धारित है, उस समय संबंधित पीठासीन अधिकारी वर्चुअल न्यायालय से कनेक्ट होकर आवश्यक रूप से उपस्थित रहेगें। समस्त पीठासीन अधिकारीगण/अनुभागाध्यक्षों  प्रभारी अधिकारीगण को आदेशित किया जाता है कि वे न्यायालय व संबंधित अनुभाग में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में से यथावश्य 30 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित सुनिश्चित करायें तथा अपने स्तर से आवश्यकता का निर्धारण कर रोस्टर तैयार करें, जिससे शासकीय कार्य में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। तैयार किया गया रोस्टर मेरे प्रशासनिक कार्यालय में मेरे समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जायें

प्रतिदिन उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति की सूचना सिस्टम आॅफीसर दिये गये लिंक के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद भेजेंगें। समस्त पारित आदेश, निस्तारण के उपरान्त सी0आई0एव0 साफ्टवेयर पर अपलोड किये जावें। शेष अन्य निर्देश, पूर्व पारित आदेश के प्रभावी रहेंगे।

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, अधिवक्ता/वादकारी अपने नये जमानत प्रार्थना पत्र, एवं अन्य आवश्यक प्रार्थना पत्र, जनपद न्यायालय, एटा के अधिकृत ई-मेल आई0डी0 dceth@allahababadhighcourt.in पर प्रस्तुत कर सकते है। इस प्रकार से प्रस्तुत किये जाने वाले प्रार्थना पत्रों में अधिवक्ता/वादकारी का पूर्ण विवरण तथा मो0न0 एवं ई-मेल आई0डी0 दिया जायेगा, ताकि किसी आवेदन-पत्र में यदि कोई त्रुटि दर्शित होती है, तो उसके संबंध मंे संबंधित अधिवक्ता/वादकारी को सूचित किया जा सकंे। विद्धान अधिवक्तागण/वादकारीगण, स्टाम्प वेंडर तथा अधिवक्तागण के लिपिकगण का प्रवेश न्यायालय परिसर में प्रतिबंधित रहेगा

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्रेषित पत्र वर्णित उ0प्र0 शासन के आदेश के माध्यम से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय एटा अग्रिम आदेश तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को बन्द रहेगा। इस अवधि में जिला प्रशासन व नगर पालिका के सहयोग से न्यायालय परिसर का पूर्ण व सघन सैनेटाइजेशन केन्द्रीय नाजिर की देख-रेख के में करवाया जायेगा। अवकाश के दिनों हेतु रिमाण्ड कार्य हेतु मुख्य न्यायिक मजि0 एटा न्यायिक दण्डाधिकारियों की डयूटी लगायेंगे। इस संबंध में मुख्य न्यायिक मजि0 एटा उचित आदेश पारित करेंगे। यदि नियत तिथि पर संबंधित अधिकारी अवकाश पर रहते है, तो उनके नियमित प्रभारी अधिकारी उनका कार्य करेंगें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *