कई कालेजों के छात्र छात्रायें करेंगे सहभागिता।

 कासगंज: आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को धूमधाम से मनाया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सोरों पुलिस लाइन के पास स्थित स्टेडियम मंे प्रातः 05 बजे से कराया जायेगा। जिसमें 05 हजार प्रतिभागी एकसाथ योगाभ्यास करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों एवं प्रशिक्षक गणों के लिये स्टेज, आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग, प्रतिभागियों को योगाभ्यास करने के लिये फील्ड में फर्श, मैट आदि की व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई, शौचालय तथा अन्य सभी व्यवस्थायें व्यापक ढंग से की जा रही हैं। समस्त विभागीय अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफल बनाने के लिये जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि सफेद ड्रेस में ही योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करें।

        मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि योग क्रियाओं के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने तथा योग के लाभों को घर-घर तथा जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद कासगंज में 14 से 20 जून 2022 तक अमृत योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनवाये जायें। अधिकारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। जनसामान्य को योगाभ्यास कराने के बाद आयुष कवच एप पर अपलोड भी कराया जाना है।

जिला विद्यालय निरीक्षक एस0पी0सिंह ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में पॉलीटेक्निक कालेज, सोरों, श्री रामप्रकाश सिंह महाविद्यालय सोरों, संत तुलसीदास इंटर कालेज सोरों, भागीरथी इंटर कालेज सोरों, कमला इंटर कालेज बदरिया सोरों, एससीएल इंटर कालेज बदरिया सोरों, कु0 उर्मिला अग्निहोत्री कन्या इंटर कालेज सोरों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिये अपने कालेज के समस्त छात्र छात्राओं और शिक्षक, शिक्षिकाओं को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *